Skip to main content

MP Headlines

मलेरिया रोग नियंत्रण कार्यक्रम का समापन

रतलाम 5 सितंबर 2024/रतलाम जिले के  मलेरिया प्रभावित अति संवेदनशील 6 विकासखण्डो के 11 ग्रामों में मलेरिया रोग प्रतिरोधक औषधि मलेरिया ऑफ 200 का वितरण किया जा रहा है।

उक्त जानकारी देते हुए आयुष औषधालय हतनारा के प्रभारी अनिल मेहता ने बताया कि आयुष विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा मलेरिया विभाग के संयुक्त समन्वय से दो चरणों में होने वाले इस कार्यक्रम के द्वितीय चरण की तीसरी, कुल छठी और अंतिम खुराक 5 सिंतंबर को खिलाई गई। सभी चिन्हित गांवों में होम्योपैथिक औषधि “मलेरिया ऑफ 200“ की कुल छह खुराक खिलाई गई।

नोडल अधिकारी डॉ बलराज सिंह चौहान, सहायक नोडल अधिकारी डॉ रमेश कटारा तथा सेक्टर अधिकारी डॉ इंतखाब मंसूरी, डॉ रवि कलाल, डॉ नीतू कटारा, डॉ कमलेश शेर, डॉ रागिनी शर्मा, डॉ वर्षा राठौर ने अपने अपने क्षेत्र मे निरीक्षण किया। आयुष विभाग ने आमजन से इन औषधियों का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की है।

MP Headlines
Author: MP Headlines