Skip to main content

MP Headlines

गेहलोत किसान न्याय यात्रा के नीमच प्रभारी नियुक्त

सैलाना। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आगामी 20 सितम्बर से आयोजित होने वाली किसान न्याय यात्रा को लेकर सैलाना विधानसभा क्षेत्र के पूर्वविधायक हर्षविजय गेहलोत को नीमच जिला प्रभारी बनाया गया है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि जिन्हे पृथक-पृथक जिलों का प्रभारी बनाया गया वे जिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व किसानों मे समन्वय स्थापित कर किसान न्याय यात्रा को सफल बनाने के दायित्व का निर्वहन करेंगे।

MP Headlines
Author: MP Headlines