Skip to main content

MP Headlines

गौशाला सैलाना में आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव में द्वितीय दिवस में भक्तों की उमड़ी भीड़

सैलाना।  चारभुजानाथ मित्र मंडल के सौजन्य से सैलाना की गौशाला में चल रही सप्त दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन शुक्रवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पंडित कुलदीप गुरु भट्ट के श्रीमुख से कथा का लाभ लिया। उपस्थित भक्तजनों में आज भी महिलाओं की संख्या अधिक रही।

*कई बार झूमे भक्तगण*
संगीतमय कथा के दौरान विभिन्न धार्मिक संस्मरणों का जिक्र करते हुए पंडित कुलदीप गुरु भट्ट ने जब अपनी मधुर आवाज से धार्मिक भावनाओं से ओतप्रोत सुन्दर गीतों की प्रस्तुतियां दी, तो उपस्थित श्रोतागण झूम उठे। भगवान के भजनों के बीच पंडित कुलदीप गुरु ने माता सती चरित्र और शिव पार्वती विवाह का सुंदर विस्तार से चित्रण किया।

*सच्चा सुख ईश्वर भक्ति में ही*
पंडित कुलदीप गुरु भट्ट ने कहा की मन से प्रभु को याद करो तो निश्चित ही आपका मानव जीवन सार्थक हो जायेगा। कितनी भी धन दौलत कमा लो। कितने भी ऊंचे पद पर पहुंच जाओ। कितनी भी प्रतिष्ठा अर्जित कर लो। पर सच्चा सुख ईश्वर भक्ति
में ही हैं। ईश्वर के चरणों में ही हैं। जन्मों जन्मों के पाप नष्ट हो जाएंगे, यदि आपने श्राद्ध पक्ष में भागवत कथा का श्रवण कर लिया तो।

*आज भी दानदाता आगे आए*
चारभुजानाथ मित्र मंडल के संरक्षक जनपद सीईओ गोवर्धनलाल मालवीय,अध्यक्ष गोपाल सिलावट,कोषाध्यक्ष सुशील पटेल, अजय कुमावत ने बताया कि गौशाला में एक टीन शेड के निर्माण के लिए बड़ी संख्या में दान दाता आगे आ रहे हैं।

*कोई कमी नहीं आएगी*
गौभक्त कमलेश कसेरा, उमेश भरावा, घनश्याम कसेरा ने बताया कि भागवत कथा बहुत ही उल्लासपूर्ण, धार्मिक माहौल में चल रही हैं। बड़ी संख्या में भक्तजन कथा श्रवण करने आ रहे हैं। दान दाताओं में सैलाना से बाहर के भक्तगण भी शामिल हैं। अभी तक लगभग चार लाख की राशि की घोषणा लगभग 50 भक्त कर चुके हैं। कहीं कोई कमी आड़े नहीं आएगी।

*25 तक चलेगी कथा*
आयोजको ने बताया कि पंडित कुलदीप गुरु भट्ट के मुखारविंद से चल रही ये कथा 25 सितंबर तक चलेगी।तीसरे दिन शनिवार को ऋषभदेव जी चरित्र, भरत जी  चरित्र, अजामिल की व्याख्या एवं श्री प्रहलाद जी चरित्र का विस्तार से वर्णन होगा  कथा का संचालन मित्र मंडल के अध्यक्ष गोपाल सिलावट ने किया

MP Headlines
Author: MP Headlines