Skip to main content

MP Headlines

मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक: कैशियर के पास रखे 23 हजार रुपये चुराने वाला आउटसोर्स कर्मचारी फरार

खंडवा। खंडवा स्थित मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक में एक आउटसोस कर्मचारी द्वारा चोरी करने की घटना उजागर हुई है। बैंक में आउटसोर्स कर्मचारी द्वारा काउंटर से रुपये चोरी करने का मामला सामने आया है। बैंक स्टाफ की प्राथमिक जांच में हुई पुष्टि के बाद मैनेजर ने आउटसोर्स कर्मचारी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। फिलहाल आरोपित कर्मचारी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।घटना में आउटसोर्स कर्मचारी लोकेश कटारे जो कि बैंक में भृत्य का काम करता है, फुटेज में दिखाई दे रहा है।

मामला किल्लोद थाना क्षेत्र के मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक का है। बैंक के शाखा मैनेजर विनोद कुमार अखंडे के अनुसार घटना 12 सितंबर की है। अखंडे ने बताया कि मुझे बैंक से कैशियर का फोन आया कि काउंटर में रखे 23 हजार 500 रुपये कम है। इस पर हमने बैंक के फुटेज देख और प्राथमिकी जांच की। शुक्रवार शाम को किल्लोद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अखंडे ने बताया कि घटना के बाद लोकेश बैंक भी नहीं आया है। इससे उस पर शंका गहरा गई।

किल्लोद थाने के जांच अधिकारी बुधिया साधौ का कहना है कि मैनेजर की रिपोर्ट पर आउटसोर्स कर्मचारी के विरुद्ध चोरी की धाराओं में केस दर्ज की। मामला विवेचना में लिया है, आरोपित को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

MP Headlines
Author: MP Headlines