Skip to main content

MP Headlines

सैलाना सीएम राइज  उत्कृष्ट के छात्र अक्षत का संभाग स्तरीय राष्ट्रीय कला उत्सव   के लिए चयन हुआ

सैलाना। शासकीय सी.एम.राइज उत्कृष्ट उमवि  सैलाना  के कक्षा 12वीं के छात्र अक्षत चंद्रप्रकाश कसेरा का दृश्य कला की  एकल प्रतियोगिता चित्रकला ( ड्राइंग) त्रिआयामी मॉडल में जिला स्तर से संभाग स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयन हुआ। जिला स्तर पर यह प्रतियोगिता उत्कृष्ट उमावि रतलाम में आयोजित हुई। संभाग स्तर पर यह प्रतियोगिता उज्जैन में 9 अक्टूबर को आयोजित होगी। यहां चयन होने पर प्रतिस्पर्धी विद्यार्थी  राज्य स्तर  पर सहभागिता करेंगे।

विद्यालय की इस उपलब्धि पर  जनजाति कार्य विभाग की सहायक आयुक्त श्रीमती रंजना सिंह और प्राचार्य वीरेंद्र मिंडा ने  हर्ष व्यक्त कर प्रतिस्पर्धी को संभाग एवं राज्य स्तर के लिए शुभकामनाएं प्रदान की।प्रतियोगिता में मार्गदर्शन की भूमिका संस्था व्याख्याता डॉ.राजेश सोनी ने निभाई। विद्यालय की उपलब्धि के इस क्रम में समग्र शिक्षा अभियान स्टार्स प्रोजेक्ट की जिला स्तरीय कौशल प्रदर्शनी में संस्था की  कु.सुमन पाटीदार, मनोहर निनामा एवं अजय पाटीदार ने सहभागिता की.

जनजातीय कार्य विभाग की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में विद्यालय के सुनील पिता तोलाराम खराड़ी कक्षा नवमी के छात्र का पश्चिम क्षेत्र संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी चयन हुआ। विद्यालय की इस उपलब्धि पर मानसिह डामोर , डा.अर्जुन सिंह पवार, निशरीन हुसैन, अर्चना जोशी, ममता पाटीदार ,बी. एल. नागर, अंशुल राय , आनंद मईड़ा और संपूर्ण विद्यालय परिवार  ने  छात्रों को बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त  किया.

MP Headlines
Author: MP Headlines