Skip to main content

MP Headlines

केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर  सैलाना पहुंचकर भाजपा सदस्यता अभियान में भी लिया हिस्सा,

सैलाना।गत दिवस केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर अल्प समय के लिए सैलाना नगर के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय श्रेणिक जी चंडालिया के निवास पहुंचकर कुशल छेम जानी यहां चंडालिया जी के सुपुत्र रवि चंडालिया व्यापारी अशोक चंडालिया व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रेश चंडालिया सरवन भाजपा मंडल अध्यक्ष भूपेन जायसवाल सहित परिवार से  चर्चा कर स्व चंडालिया जी की स्मृति को याद किया।

मंत्री ठाकुर नगर के ही भाजपा खेल प्रकोष्ठ जिला सहसंयोजक रवि शर्मा व पूर्व पार्षद रजनी पाटीदार के निवास  पहुंचकर,शर्मा के निवास पर भाजपा  सदस्यता अभियान (संगठन पर्व 2024) के अंतर्गत अनेक आमजनों के घर पहुंचकर भाजपा सरकार की जनहितैषी योजनाओं से अवगत करवाया एवं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने हेतु नमो ऐप के माध्यम से भाजपा परिवार का सदस्य बनाया। इस अवसर पर सैलाना भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम धाकड़ पूर्व पार्षद भाजपा नेता सुनीलराज शर्मा, वर्दी चंद पाटीदार सहित भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बता दे की केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर विगत दिवस राजस्थान के बांसवाड़ा स्थित मां त्रिपुरा सुंदरी के दर्शन करने जा रहीं थी, केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर के काफिले में शामिल कार रतलाम-बांसवाड़ा मार्ग स्थित चावड़ा खेड़ी के अंधे मोड़ पर पलटी खा थी। दुर्घटना कार 25 फीट दूर एक गड्ढे में जाकर गिरी।थी। कार में चालक सहित 4 लोग सवार थे। जिन्हें मामूली खरोंच आई है। ग्रामीणों ने कार में सवार सभी लोगों को बाहर निकाला। इसमें मंत्री के मीडिया प्रभारी संजय शर्मा सहित 3 अन्य लोग सवार थे।

MP Headlines
Author: MP Headlines