Skip to main content

MP Headlines

शामगढ़ पुलिस ने किया शस्त्र पूजन

शामगढ़। शामगढ़ थाना में विजयादशमी के अवसर पर थाना प्रभारी उदय सिंह अलावा के नेतृत्व में सभी स्टाफ के पुलिसकर्मी की मौजूदगी में पुजारी दीपक पुरोहित के द्वारा शस्त्र पूजन किया गया। यह शस्त्र पूजन हर वर्ष दशहरा पर्व पर किया जाता है। इस पर्व पर” बुराई पर अच्छाई की विजय” का पर्व दशहरे पर चली आ रही परंपरा के अनुसार सभी थाना क्षेत्र में शस्त्र पूजा की जाती है। इस परंपरा को निभाते हुए, आज शामगढ़ में भी शस्त्र पूजा की गई। इस अवसर पर पुलिस थाना के सभी पुलिसकर्मी की मौजूद रहे।

MP Headlines
Author: MP Headlines