राज्य स्तरीय क्रिकेट में सैलाना के निखिल ग्वाले का हुआ चयन

सैलाना। शासकीय उत्कृष्ट सी.एम. राइज विद्यालय सैलाना  के कक्षा 12वीं वाणिज्य  संकाय के छात्र निखिल दिलीप ग्वाले  का चयन जनजाति विभागीय राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हुआ है।यह प्रतियोगिता शहडोल में माह नवंबर में होगी।

इसके पूर्व निखिल ग्वाले  ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित  होकर हाल ही में झाबुआ में पश्चिम क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता में सहभागिता  कर  राज्य स्तर हेतु  पात्रता हासिल की। विद्यालय एवं छात्र की इस उपलब्धि पर जनजाति कार्य विभाग  की सहायक आयुक्त रंजना सिंह, संस्था प्राचार्य वीरेंद्र मिंडा, वाणिज्य व्याख्याता डॉ राजेश सोनी, प्रमुख परामर्शदाता मानसिंह डामोर, निखिल के मार्गदर्शक खेल अनुदेशक आनंद मइडा और पूरे विधालय परिवार सहित सभी छात्रों ने प्रसन्नता व्यक्त कर छात्र को शुभकामनाएं प्रेषित की।

MP Headlines
Author: MP Headlines