Skip to main content

MP Headlines

जिले में एकजुटता से मनाए जनजातीय गौरव दिवस:- प्रदेशाध्यक्ष कल सिंह भांवर

आगामी 15 नवम्बर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप मे मनेगी। इस अवसर पर सभी समाज जन एकजुटता का परिचय दे और गौरव दिवस मनाये। भारतीय जनता पार्टी ने सभी महापुरुषों को जो सम्मान दिया है, वह वंदनीय है।

भाजपा जिला कार्यालय मे अ.ज.जा. मोर्चा की बैठक सम्पन्न

रतलाम 10 नवम्बर 2024/ आगामी 15 नवम्बर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप मे मनेगी। इस अवसर पर सभी समाज जन एकजुटता का परिचय दे और गौरव दिवस मनाये। भारतीय जनता पार्टी ने सभी महापुरुषों को जो सम्मान दिया है, वह वंदनीय है।

यह बात भाजपा के अनुसूचित जनजाति  मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कल सिंह भावर ने पैलेस रोड़ स्थित जिला कार्यालय मे आयोजित मोर्चा जिला बैठक मे कही। यह बैठक जनजातीय गौरव दिवस तैयारियों को लेकर आयोजित की गई| इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, पूर्व विधायक दिलीप मकवाना, जिला महामंत्री संगीता चारेल, मोर्चा जिलाध्यक्ष शंभु सिंह गणावा, अ.ज.जा. मोर्चा के मोतीलाल निनामा, नारायण मईडा, सुरेश सिंगाड आदि मंचासीन रहे। बैठक मे भाजपा जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने कहा कि भाजपा हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है और सबका साथ सबका विकास के उद्देश्य से काम करती है। ग्रामीण विधायक श्री डामर ने मोर्चा कार्यकर्ताओं से जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम मे उपस्थित रहने का आव्हान् किया। पूर्व विधायक मकवाना ने कहा कि भाजपा ने अपने शासनकाल में ऐसे महापुरुषों को सम्मान दिया,जो सालों से हकदार है। बैठक के  दौरान मोर्चा पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
MP Headlines
Author: MP Headlines