Skip to main content

MP Headlines

भाजपा कार्यकर्ता को फर्श से अर्श तक पहुंचाती है:- राजेन्द्र सिंह लुनेरा

पं.दीनदयाल उपाध्याय मंडल की निर्वाचन कार्यशाला सम्पन्न

रतलाम 10 नवंबर 2024/ देश मे भारतीय जनता पार्टी की ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान देती है, यह पार्टी कार्यकर्ताओं को फर्श से अर्श तक पहुंचा देती है और इसका पता भी नहीं चलता। यह बात भाजपा पं.दीनदयाल उपाध्याय मंडल की निवार्चन कार्यशाला मे मंडल के निर्वाचन अधिकारी पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने कही। उन्होने कार्यशाला मे संगठन पर्व के तहत् आगामी दिनों मे होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए शक्ति केन्द्र प्रभारियों की घोषणा भी की।

श्री लुनेरा ने कहा कि संगठन के कार्यो मे सदैव जो कार्यकर्ता लगा रहता है, उसे इसका प्रतिसाद अवश्य मिलता है। निर्वाचन कार्यशाला के आरम्भ मे स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी ने दिया। इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी आदि मंचासीन रहे। संचालन मंडल महामंत्री नंदकिशोर पंवार ने किया। आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह भाटी ने माना।

MP Headlines
Author: MP Headlines