Skip to main content

MP Headlines

मध्यप्रदेश में राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी,

मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ उप सचिव, हृदयेश कुमार श्रीवास्तव और OSD मनीष श्रीवास्तव के ट्रांसफर

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किये हैं, जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है वे अभी मुख्यमंत्री कार्यालय में अपनी सेवाएं दे रहे थे, अब शासन ने उन्हें दूसरी जगह पदस्थ कर दिया है।

सामान्य प्रशासन विभाग ने मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ उप सचिव, हृदयेश कुमार श्रीवास्तव (आर आर 2008 राप्रसे) को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक, उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के पद पर पदस्थ किए जाने के आदेश जारी किए हैं।

इसी तरह सामान्य प्रशासन विभाग ने मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, प्रभारी डिप्टी कलेक्टर मनीष श्रीवास्तव को प्रशासकीय आधार पर स्थानांतरित करते हुए प्रभारी उपायुक्त प्रमुख राजस्व आयुक्त कार्यालय भोपाल पर पदस्थ किया है।

MP Headlines
Author: MP Headlines