Skip to main content

MP Headlines

सैलाना जैन श्री संघ के वरिष्ठ सुश्रावक भूरामल तांतेड़( दासाब ) के 102 वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने वालों का लगा तांता

सैलाना। नगर के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रहे श्री तांतेड़ को नगर के पहले उद्योग पति होने का गौरव भी प्राप्त है। नगर में दासाब के नाम से प्रसिद्ध भूरामल तांतेड़ विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए समाज सेवा के कई उल्लेखनीय कार्य किए। अनुशासित जीवन शैली से सबको प्रभावित करने वाले श्री तांतेड़ 102 वर्ष की आयु में भी सामाजिक कार्यों में सक्रिय है।

श्री तांतेड़ के शतायु जीवन की शुभकामनाएं देने  आज उनके निवास पर सुबह से ही विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के  कार्यकर्ता पहुंचे। चातुर्मास समिति एवं  नवरत्न परिवार  के इंद्रेश चंडालिया, निर्मल कोठरी, प्रियंक चंडालिया, तरुण बाफना, दिनेश चंडालिया, सौरभ रांका, अंजिल चंडालिया और यश चंडालिया उपस्थित थे। सभी ने दासाब के 102 वे जन्मदिन के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं देकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

MP Headlines
Author: MP Headlines