Skip to main content

MP Headlines

विधायक डोडियार ने चेताया घटिया निर्माण बिल्कुल नहीं चलेगा

विधायक डोडियार ने केल्दा पूनापाड़ा में 86 लाख रुपए की लागत से बनने वाले तालाब का किया भूमिपूजन

रतलाम। रतलाम ज़िले में सैलाना विधानसभा के  स्थानीय विधायक कमलेश्वर डोडियार ने क्षेत्र में विकास के तहत केल्दा पंचायत के पूनापाड़ा गाँव में नवीन तालाब निर्माण का भूमि पूजन किया।

विधानसभा क्षेत्र के सैलाना जनपद के पुनापाड़ा गाँव में बनने वाले तालाब का भूमि पूजन करने के दौरान विधायक डोडियार ने बताया कि घटिया निर्माण करने पर ठेकेदार और इंजीनियर के ख़िलाफ़ कार्रवाई कर तालाब को अच्छी गुणवत्ता में बनवाएँगे। डोडियार ने यह भी बताया कि तालाब बनने से कृषि सिंचाई की सुविधा होगी वही कुएँ ट्यूबवेल भी रिचार्ज होंगे जिससे पेय जल की समस्या भी दूर होगी। भूमि पूजन के दौरान जयस के कार्यकर्ता सहित ग्रामजन उपस्थित रहे।

MP Headlines
Author: MP Headlines