बाल रंग में राज्य स्तर के लिए सैलाना नगर के मयंक कुशवाह चयनित

सैलाना। शासकीय सी.एम. राइज उत्कृष्ट उ मा विद्यालय सैलाना का अंग्रेजी माध्यम की कक्षा 8 में अध्यनरत छात्र मयंक दिनेश कुशवाह राष्ट्रीय बाल रंग पाठ्य पुस्तक पर आधारित काव्य पाठ प्रतियोगिता में शाला, विकास  खंड, जिला और अंत में संभाग  स्तर पर  प्रथम स्थान प्राप्त कर अब राज्य  स्तर के लिए चयनित हुआ है। संभाग स्तर की प्रतियोगिता गत दिवस उज्जैन में संपन्न हुई. दिनाँक 20 दिसम्बर को अब मयंक भोपाल में राज्य स्तर की प्रतियोगिता में शिरकत करेंगे।

छात्र की इस उपलब्धि पर सहायक आयुक्त रंजना सिंह, सहायक संचालक प्रीति जैन, जनजाति कार्य विभाग में कार्यरत जिले के सभी प्राचार्य,संस्था प्राचार्य वीरेंद्र मिंडा, शैलजा दवे, मानसिंह डामोर,अंजना सक्सेना, रीता गुप्ता और विद्यालय के सभी शिक्षको ने हर्ष व्यक्त कर शुभकामनाएं प्रेषित की। मयंक का मार्गदर्शन विद्यालय के शिक्षक मुकेश मालवीय , सोनम सेंगर एवं शरद शिकारी ने किया।

उल्लेखनीय हैं की यह छात्र  विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता करके उच्च  स्थान अर्जित  करता हैं। मयंक की माता श्रीमती बबली कुशवाह कृषि उपज मंडी सैलाना में कार्यरत है। विद्यालय स्तर से संभाग  स्तर तक संपूर्ण प्रतियोगिता का  संयोजन व्याख्याता  डॉ.राजेश सोनी ने किया।

MP Headlines
Author: MP Headlines