रजत जयंती वर्ष में भव्य स्वरूप में होगा क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित खेल चेतना मेला
रतलाम, 02 दिसंबर। क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित खेल चेतना मेला इस वर्ष रजत जयंती मनाएगा। 25वां खेल चेतना मेला की तैयारियों के संबंध में फाउंडेशन अध्यक्ष एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने स्कूल संचालकों एवं प्राचार्यों की बैठक ली। इसमें 20 से 23 दिसंबर तक आयोजित होने वाले खेल चेतना मेला में अधिक से अधिक बच्चों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आव्हान किया। इस अवसर पर जिला भाजपा प्रभारी प्रदीप पांडे्य, जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, आयोजन समिति सचिव मुकेश जैन, क्रीड़ा भारती सचिव अनुज शर्मा मंचासीन रहे।




