Skip to main content

MP Headlines

संबल अनुग्रह सहायता राशि का वितरण

सैलाना। मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से संबल योजनान्तर्गत अनुग्रह सहायता राशि का वितरण सिंगल क्लिक के माध्यम से किया गया। जिसमें नगर परिषद सैलाना के 1 हितग्राही भगवती कसेरा के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से अनुग्रह सहायता राशि रूपए 2 लाख का अंतरण किया गया।

कार्यक्रम का लाइव प्रसारण नगर परिषद सैलाना में दिखाया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष  चैतन्य शुक्ला (लक्की) , सीएमओ मनोज शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि बद्रीलाल पाटीदार, महेंद्र शुक्ला, हितग्राही भगवती कसेरा, योजना प्रभारी एवं निकाय के कर्मचारी उपस्थित थे।

MP Headlines
Author: MP Headlines