Skip to main content

MP Headlines

नगर में निकली भव्य शोर्य यात्रा, जगह-जगह किया स्वागत

सैलाना। गर्व के साथ स्मरण करें, 25 वर्षों पूर्व के दिन को जिस दिन संगठित हिन्दू शक्ति ने शौर्य प्रकट करते हुए। 464 वर्षों पूर्व लगे। कलंक के टिके को मिटाया था। उस दिन केवल बाबरी ढाँचा ही नही टुटा था, भारत से हिन्दू विरोधी राजनीति, हिन्दू अपमान, हिन्दूओ के विरुद्ध शड़यत्र जातिवाद, अलगाववाद और राष्ट्र विरोधियो का अहंकार भी टुटा था। जब भी भारतीय इतिहास का पुनर्लेखन होगा , 6 दिसम्बर 1992 के दिन को विश्वगुरु भारत के पुनर्निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण और निर्णायक दिवस के रूप में याद किया जाएगा।

यह बात विभाग संगठन मंत्री अर्जुन गहलोत ने कही साथ ही विभाग संयोजक विनोद शर्मा,जिला संयोजक मुकेश व्यास, प्रखंड पालक बबला गुर्जर, प्रखंड अध्यक्ष मनोज कसेरा ने भी अपने-अपने विचार को सम्बोधीत किए। नगर के युवाओ ने हाथों में भगवा रंग का ध्वजा थाम कर जय जय श्रीराम और वीर बजरंगी के जयकारों की गूंज के साथ नगर में विशाल शौर्य यात्रा गीता जयंती का आयोजन विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के तत्वाधान किया गया। शौर्य यात्रा मे भाग लेने वाले हजारो राम भक्तो का अनेको संगठनो के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न चौराहों पर फूल मालाओ की पंखुड़ी से स्वागत किया गया । यात्रा को देखने के लिए भिड़ का जमावड़ा होता रहा।

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बताया कि 6 दिसम्बर भगवान श्री राम की जन्म भूमि अयोध्या में बाबरी ढांचे के ढहने के 25 वर्ष पूर्ण होने पर बुधवार को नगर के प्राचीन घंटा घर के समीप स्थित भगवान हनुमान जी के मंदिर से सुबह 12 बजे विशाल शौर्य यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमे नगर के साथ साथ आसपास समिप गाँव के युवाओने भी भाग लिया। हाथों में भगवा रंग का ध्वजा थामे राम भक्त के मुंह से जय श्रीराम – जय श्रीराम की गूंज और ड़ीजे की धुन के साथ नगर पुरा राम मय हो गया।

यात्रा नगर के घंटा घर से शुरू होकर बोदिना रोड़, अम्बेड़कर मार्ग, बस स्टैड़, सदर बाजार, ग्वली मोहल्ला, महालक्ष्मी गली, दिलीप मार्ग, शेखाजी मोहल्ला, रंगवाड़ी मोहल्ला सहीत प्रमुख मार्गो से गुजरते हुए, पैलेस चौराहा रोड के समीप रघुनाथ द्वार मंदिर पर पहुचा। यहा पर यात्रा के समापन के दौरान भगवान श्री राम और हनुमान जी महाराज की महाआरती उतारकर राम भक्तों को महाप्रसादी वितरण कि गई।

कार्यक्रम का संचालन प्रखंड मंत्री नागेश्वर पाटीदार ने किया  व आभार प्रखंड संयोजक ललित चंदेल माना। कार्यक्रम कि सुरक्षा में थाना प्रभारी थान प्रभारी प्रथ्विसिंह खलाटे, एएसआई आरपी सारस्वत,नगर सुरक्षा समिती संयोजक नितेश राठौड, पंकज बैरागी सहीत मोजुद रहे।

MP Headlines
Author: MP Headlines