Skip to main content

MP Headlines

भाजपा संगठन को गढ़ने में ठाकरे जी का असीम योगदान – जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय

रतलाम, 28 दिसंबर। भारतीय जनता पार्टी के पितृपुरूष श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी की पुण्यतिथि पर शनिवार को पैलेस रोड़ स्थित जिला कार्यालय में श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने पुष्पांजलि अर्पित कर कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा संगठन को गढ़ने में ठाकरे जी का असीम योगदान रहा है। भाजपा सरकार उनके बताए मार्ग पर चलकर प्रदेश को आगे बढ़ा रही है।

आरंभ में श्रद्धेय ठाकरेजी के चित्र पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष कृष्णकुमार सोनी, मयूर पुरोहित, निलेश गांधी, जिला सह कार्यालय मंत्री राकेश नागर, भाजयुमों जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, भगतसिंह भदौरिया, धर्मेन्द्रसिंह देवड़ा सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

 

MP Headlines
Author: MP Headlines