Skip to main content

MP Headlines

नन्दी(सांड) को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाला, गौशाला भेजा

सैलाना। शनिवार को विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल प्रखंड सैलाना को सुचना मिली थी कि एक नन्दी(सांड) वाल्मीकि आश्रम विवेकानंद कॉलोनी के पास अंबालाल बुज के 30 फुट गहर बिना मुंडेर के कुये में रात को गिर गये जिसकी सुचना कार्यकर्ता को मिली थीं, जिसमें प्रखंड सहसंयोजक प्रदीप गुर्जर ने कुंए में उतरकर जेसीबी मशीन पर रस्सी बांध कर नन्दी(सांड) को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाला व सुरक्षित नन्दी को गौशाला छोड़ा गया।

कार्यकर्ताओं ने बताया कि जब भी संगठन को जेसीबी मशीन की आवश्यकता होती है तब जेसीबी मालिक विकी रांका के द्वारा निशुल्क सेवा दी जाती है। जेसीबी मशीन के चालक शिवराजसिंह  राठौर, प्रखंड अध्यक्ष मनोज कसेरा, प्रखंड संयोजक ललित चंदेल, प्रखंड गौ रक्षा प्रमुख  संदीप पाटीदार, प्रखंड सुरक्षा प्रमुख सुनील  पाटीदार, प्रखंड  विद्यार्थी प्रमुख मंगलेश, प्रखंड मंत्री नागेश्वर पाटीदार,  सह गौरक्षा प्रमुख कार्यकर्ता डुंगरसिंग व कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।

MP Headlines
Author: MP Headlines