Skip to main content

MP Headlines

Ratlam News: चार्जिंग के दौरान ई-बाइक में विस्फोट, एक बालिका की मौत, दो घायल

रतलाम। रतलाम की पीएनटी कॉलोनी में शनिवार-रविवार बीती रात 3:00 बजे चार्जिंग के दौरान ई-बाइक में विस्फोट होने के बाद आग लग गई। जिसमें एक बालिका की मौत और दो घायल हो गये है। आग की सूचना मिलते ही एमपीईबी के कर्मचारी और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गए थे।

जानकारी के अनुसार शनिवार रात को घर के अंदर खड़ी बाइक को चार्ज पर लगाया गया था। रात करीब 3:00 अचानक ई- बाइक में विस्फोट होने के बाद स्कुटी में आग लग गई। पास में खड़ी एक्टिवा और घर का अन्य सामान भी चपेट में आ गया। आग लगने के दौरान घर के सभी सदस्य सो रहे थे। आग लगने और धुंआ होने पर जब नींद खुली तो परिवारजनों ने शोर मचाया। आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे। और परिजनों को बाहर निकला। इस दौरान 11 वर्षीय अंतरा चौधरी अंदर रह गई। बाद में जब बच्ची को बाहर निकाल गया तो वह बुरी तरह झुलस गई थी। उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई। मृत बालिका अंतरा के शव को मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है। घटना में दो घायल हो गए हैं। घायलों  में भगवती मोरे एवं लावाण्या 12 वर्ष है।  जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है।

मृत बच्ची 11 वर्षीय अंतरा चौधरी हैं जो अपनी मां के सोनाली के साथ बड़ौदा गुजरात से रतलाम अपने नाना भागवती मोरै के यहां आई थी। जिन्हें आज 5/1/25 को सुबह वापस अपने घर बड़ौदा जाने वाले थे।

 

MP Headlines
Author: MP Headlines