सैलाना। श्री कृष्ण गोपाल गौशाला बोदिना मे आज से संगीतमय श्री मद भागवत कथा का शुभारम्भ आज से हुआ। भगवताचार्य पंडित ललित शास्त्री सांगाखेड़ा (ताल ) प्रतिदिन 11से 4बजे तक कथा का रसपान कराएंगे।
उल्लेखनीय हैकि गौशाला जीर्णोद्धार निमित्त उक्त कथा निरंतर 17 वर्षो से आयोजित की जा रही है जो 7 जनवरी से शुरू होकर मकरसंक्रांति को यज्ञ हवन व गोपूजन के साथ पूर्णाहुति होती है। गौशाला समिति कोषाध्यक्ष समरथ मल मेहता ने बताया की पंडित ललित शास्त्री द्वारा गौशाला जीर्णोद्धार निमित्त द्वारा वर्ष 2008 मे निःशुल्क कथा का लिया गया संकल्प अनवरत चल रहा है जिससे गौशाला मे आयोजित भागवत कथा से एकत्रित राशि का गौशाला जीर्णोद्धार कर सर्व सुविधायुक्त निर्माण मे खर्च किया जा रहा है। वर्ष 2025 के कथा आयोजक उंकारलाल, शंभूलाल, जगदीश, नानालाल, मुकेश पाटीदार (कांग )परिवार व सकल पंच बोदिना ने क्षेत्र की धर्मप्रेमी जनता से कथा श्रवण कर धर्मलाभ लेने का अनुरोध किया है।

- रतलाम में जनजातीय गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन, मंत्री चेतन्य काश्यप बोले– उनके विचारों से प्रेरणा लेकर समाज के उत्थान के लिए करें कार्य
- मंदसौर जिला क्राइम बुलेटिन: बोलेरो से कुचलकर हत्या की कोशिश, युवती के अपहरण का मामला दर्ज; सट्टेबाजों और अवैध शराब कारोबारियों पर पुलिस की कार्रवाई
- सैलाना में श्री महालक्ष्मी मंदिर पर छप्पन भोग का आयोजन, महाआरती के बाद श्रद्धालुओं ने ग्रहण की महाप्रसादी
- उज्जैन में फर्जी नामांतरण मामले में बड़ा फैसला: तत्कालीन तहसीलदार नित्यानंद पाण्डेय समेत तीन को 3-3 साल की सजा
- स्वर्गीय अश्विनी शर्मा की स्मृति में रेलवे स्टेशन पर लगा स्वास्थ्य शिविर, पद्मश्री डॉ. लीला जोशी ने की सहभागिता






