-2 फरवरी को ऐतिहासिक होने वाले कार्यक्रम के लिए मातृशक्ति ले रही प्रशिक्षण
रतलाम। बसंत पंचमी पर रतलाम स्थापना महोत्सव समिति द्वारा तीन दिवसीय आयोजनों की तैयारी पूरजोर तरीके से की जा रही है। आयोजन में पहली बार रतलाम की धरती पर नारी सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण को लेकर 2100 वीर वीरांगना नारी शक्ति 2 फरवरी-2025 को नेहरू स्टेडियम में शस्त्र कला का कौशल प्रदर्शन करेंगी। इसी को लेकर रतलाम में विभिन्न स्थानों पर महिलाएं, युवतियां सहित बालिकाएं शस्त्र कौशल के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।

रतलाम स्थापना महोत्सव के संयोजक मुन्नालाल शर्मा, समिति अध्यक्ष प्रवीण सोनी और सचिव मंगल लोढ़ा ने बताया कि भव्य स्तर पर आयोजित होने वाले 2100 वीर वीरांगना नारी शक्ति के लिए शहर में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जो माताएं और बहने 2 फरवरी-2025 को ऐतिहासिक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर शस्त्रकला का कौशल प्रदर्शित करना चाहती हैं, उसके लिए व्यायामशाला संचालक सहित विभिन्न संस्थाओं ने अपने स्तर पर प्रशिक्षण देने का काम शुरू कर दिया है। वर्तमान में जवाहर व्यायाम शाला, गढ़ कैलाश, ब्राह्मणों का वास स्थित शंकरजी का मंदिर, हनुमान बाग, डोंगरेनगर में दो स्थानों पर, कालिका माता मंदिर परिसर स्थित शिव मंदिर परिसर, अलकापुरी कम्यूनिटी हॉल, दिलीप नगर, शिवनगर में प्रतिदिन महिलाओं और युवतियों सहित बालिकाओं को शस्त्रकौशल में निपूर्ण करने के लिए प्रशिक्षणकर्ता प्रशिक्षण दे रहे हैं।
रतलाम स्थापना महोत्सव के संयोजक मुन्नालाल शर्मा ने माताओं और बहनों से अपने-अपने घर के समीपस्थ स्थानों पर दिए जा रहे शस्त्र प्रशिक्षण में शामिल होने की अपील की है। प्रशिक्षण के लिए माताएं और बहनें रामबाबू शर्मा, जनक नागल, गोपाल शर्मा, नरेंद्र श्रेष्ठ से संपर्क कर सकती हैं।
तीन दिवसीय कार्यक्रम पर एक नजर
रतलाम स्थापना महोत्सव समिति अध्यक्ष प्रवीण सोनी और सचिव मंगल लोढ़ा ने बताया महोत्सव की शुरूआत 1 फरवरी 2025 को रतलाम राज्य के जनक महाराजा रतनसिंह जी द्वारा स्थापित रत्नेश्वर महादेव मंदिर पर शाम 7 बजे महाआरती व प्रसादी वितरण कर शुभारंभ किया जाएगा। 2 फरवरी को वीर विरांगना नारी शक्ति शस्त्र कला का कौशल प्रदर्शन दोपहर 2 बजे पोलोग्राउंड नेहरु स्टेडियम में होगा। 3 फरवरी को रतलाम स्थापना दिवस पर नगर निगम तिराहे पर स्थापित रतलाम राज्य के जनक महाराजा रतनसिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। मिठाई वितरण व आतिशबाजी कर रतलाम राज्य का स्थापना दिवस मनाया जाएगा।
- गांधी जयंती पर गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया
रतलाम, 2 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका स्मरण किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय,… Read more: गांधी जयंती पर गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया - स्वामित्व योजना में रजिस्ट्री कार्य के बहिष्कार को लेकर जिला पटवारी संघ की आपात बैठकनोटिस जारी किए जाने के विरोध में सोमवार से चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय रतलाम। स्वामित्व योजना के अंतर्गत रजिस्ट्री संबंधी कार्य में पटवारियों को निष्पादक की भूमिका दिए जाने के विरोध में प्रदेशभर में पटवारियों द्वारा कार्य के बहिष्कार का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में रतलाम जिले की विभिन्न तहसीलों में पटवारियों को… Read more: स्वामित्व योजना में रजिस्ट्री कार्य के बहिष्कार को लेकर जिला पटवारी संघ की आपात बैठक
- सेवा संकल्प अभियान की वाराणसी-वड़नगर सेवा यात्रा का रतलाम में भव्य स्वागत
जोधाबाग में किया पूर्व सैनिकों, स्वच्छता संरक्षकों और डिलेवरी बॉय का सम्मान रतलाम, 01 अक्टूबर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा संकल्प अभियान के तहत निकाली गई वाराणसी- वड़नगर सेवा यात्रा क्र. 5 एवं 9 का गुरूवार को रतलाम में आगमन… Read more: सेवा संकल्प अभियान की वाराणसी-वड़नगर सेवा यात्रा का रतलाम में भव्य स्वागत - धामनोद नगर परिषद उपाध्यक्ष लोकेन्द्रसिंह सिसोदिया पार्षद पद से पृथकपद के दुरुपयोग और टेंडर में संलिप्तता संबंधी मामले में कलेक्टर ने जारी किया आदेश रतलाम। नगर परिषद धामनोद से जुड़े एक मामले में कलेक्टर अजय कटेसरिया ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर परिषद के उपाध्यक्ष लोकेन्द्रसिंह सिसोदिया पिता चतरसिंह को पार्षद पद से पृथक करने का आदेश जारी किया है। यह कार्रवाई पद के… Read more: धामनोद नगर परिषद उपाध्यक्ष लोकेन्द्रसिंह सिसोदिया पार्षद पद से पृथक
- जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में काटजू विधि महाविद्यालय की टीम विजेता
धैर्य मकवाना और रितिक पोरवाल का संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन रतलाम। जिला स्तरीय अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में डॉ. कैलासनाथ काटजू विधि महाविद्यालय रतलाम की टीम ने जिले में विजेता स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय के विद्यार्थी धैर्य मकवाना (बी.ए.एलएल.बी. तृतीय सेमेस्टर) एवं रितिक पोरवाल (एलएल.बी. पंचम सेमेस्टर) का संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के… Read more: जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में काटजू विधि महाविद्यालय की टीम विजेता



