सैलाना। नगर में चौपट हो चुकी यातायात व्यवस्था की कमान संभालते हुए बुधवार अल सुबह परिषद अध्यक्ष ने कड़ा रुख अपनाते हुए मुख्य मार्ग के साथ बस स्टैंड क्षेत्र का अस्थायी अतिक्रमण हटाया। जिससे यातायात नगर में सुगम हुआ।
नगर के प्रमुख मार्गों में लगातार जाम की शिकायतों के चलते नगर परिषद अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला ने बुधवार को सुबह सवेरे परिषद की टीम के साथ मुख्य मार्ग के गणेश मंदिर क्षेत्र, पैलेस चौराहा, बस स्टैंड क्षेत्र से लगने वाले जाम की स्तिथि देख व्यापारियों द्वारा किया गया अस्थायी रूप से अतिक्रमण नाली के बाहर रखी गई लोहे की जालियों को ट्राली में भरवाकर परिषद कार्यालय भिजवाया।
बता दे नगर की यातायात व्यवस्था काफी समय से लचर होते हुए बिल्कुल राम भरोसे चल रही थी। जिसको लेकर आमजन लगातार परिषद व पुलिस प्रशासन को अवगत कराते हुए जाम से मुक्ति के लिये मांग कर रहे थे। नपं अध्यक्ष श्री शुक्ला ने मुख्य मार्ग स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के बाहर ग्राहकों द्वारा अपनी बाइक खड़ी करने व यातयात जाम को लेकर शाखा प्रबंधक के सामने नाराजगी जाहिर करते हुए अलग से पार्किंग व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विगत शांति समिति की बैठकों में इस विषय पर कई बार प्रशासन व आमजन के बीच चर्चा हुई जिसमें एसडीएम मनीष कुमार जैन ने परिषद व पुलिस प्रशासन को निर्देशित किया, मगर व्यवस्था में कोई बदलाव नही आया था।
अतिक्रमण की इस मुहिम पर पार्षद विशाल धभाई ने सोशल मीडिया पर कहा
नगर में अतिक्रमण हट रहा बहुत सराहनीय कार्य है । लेकिन जो पक्षपात हो रहा है, वो बहुत ही निंदनीय है। प्रशासन ध्यान दे जनता और जनप्रतिनिधि सब एक समान हैं। अतिक्रमण हटे तो सभी का हटे किसी का भी बाकी नहीं रहै।
अतिक्रमण की इस मुहिम पर पार्षद विशाल धभाई ने सोशल मीडिया पर कहा
नगर में अतिक्रमण हट रहा बहुत सराहनीय कार्य है लेकिन जो पक्ष पात हो रहा है, वो बहुत ही निंदनीय है प्रशासन ध्यान दे जनता और जनप्रतिनिधि सब एक समान हैं अतिक्रमण हटे तो सभी का हटे किसी का भी बाकी नहीं रहै।
- सैलाना सेन्ट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक प्रेमसिंह डिंडोर के स्थानांतरण पर दी बिदाई
सैलाना। विभाग में रहते अधिकारी की कार्यप्रणाली व निष्ठा ही उसकी सेवा कार्य की कुंजी मानी जाती है, वही आमजन के प्रति उसका व्यवहार लम्बे समय तक याद किया जाता है उक्त उद्बोधन कृषि उपज मंडी सचिव गुमान सिंह भयडिया, वरिष्ठ पेंशनर्सजगदीश पटेल व व्यापारी एसोसियन अध्यक्ष इंद्रेश चंडालिया ने बतौर मुख्य अतिथि सेन्ट्रल बैंक... - डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई, गेहलोत ने कहा अम्बेडकर ने दलितों, पिछड़ों और महिलाओं को मौलिक अधिकार देकर समाज की मुख्यधारा में जोड़ा
सैलाना। पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत के निवास पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प... - पराली पर सख्ती, कचरे पर चुप्पी: सैलाना नगर परिषद खुद बना रही धुएं का गुबार!”
सैलाना। एक ओर रतलाम जिला प्रशासन द्वारा पराली जलाने पर सख्त कार्रवाई और आर्थिक दंड की चेतावनी दी जा रही है, वहीं दूसरी ओर सैलाना नगर परिषद खुद ही नियमों की धज्जियां उड़ाती नजर आ रही है। नगर के बोदीना रोड स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड (कचरा डंपिंग स्थल) पर खुलेआम कचरे के ढेर में आग लगाकर... - सैलाना में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती, संविधान की उद्देशिका की दिलाई शपथ
सैलाना। भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती जनपद पंचायत कार्यालय में हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अंबेडकर के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण से हुई। इसके बाद जनपद सभागार में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और नागरिक उपस्थित... - पंजाब नेशनल बैंक का 132वां स्थापना दिवस सैलाना शाखा में हर्षोल्लास से मनाया गया
सैलाना। रतलाम जिले के सैलाना नगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की स्थानीय सैलाना शाखा में बैंक का 132वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक शालिनी शाह ने अपने उद्बोधन में कहा कि सैलाना क्षेत्र में ग्राहकों के सहयोग और आशीर्वाद से शाखा निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। उन्होंने बताया कि...
Author: MP Headlines


















