सैलाना। वनमंडलाधिकारी नरेश कुमार दोहरे के निर्देशन में वनमण्डल रतलाम की रेंज सैलाना अंतर्गत ईको पर्यटन विकास बोर्ड द्वारा संचालित अनुभूति केम्प एवं सहजागरूकता शिविर वर्ष 2024-25 को आयोजन आज दिनांक 9 जनवरी को केक्टस ईको गार्डन सैलाना में आयोजित किया गया, जिसमें शासकीय कन्या उच्चतर विद्यालय सैलाना के 126 छात्राओं ने उत्साह पुर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का प्रारंभ ओम उच्चारण के साथ किया गया। कार्यक्रम में प्रवासी पक्षियों बाघ, तेन्दूओं एवं शाकाहारी जीवों की पर्यावरण में अनिवार्यता एवं महत्वता को जाना। कार्यक्रम के दौरान चित्रलेखा, मौखिक प्रश्नोत्तरी एवं छात्राओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिये कविताएं, संगीत एवं अभिनय प्रस्तुत किये, जिसके लिये उन्हे पुरूकृत किया गया।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मनीष जैन एस.डी.एम. सैलाना, राधा मंहत एस.डी.एम. रतलाम, आर्ची हरीत एस.डी.एम. ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपने विचार व्यक्त किये। सीमासिंह वनपरिक्षेत्राधिकारी सैलाना द्वारा अनुभूति में स्कुल छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण एवं सर्वधन में जनसहयोग एवं जागरूकता की अनिवार्यता पर उद्बोधन दिया गया। कार्यक्रम का संचालन वनरक्षक रमेश पन्नु, लखनसिंह सिसोदिया ने किया।

डिप्टी रेंजर गजराजसिंह डोडिया, रघुवीरसिंह चुण्डावत, सोकसिंह डांगी, तेजपाल शर्मा एवं वनरक्षक राकेश डिण्डोर, पप्पुसिंह देवडा, रवि शर्मा, महेन्द्रसिंह डोडिया, शिप्रपतापसिंह शक्तावत, हरीश मिस्त्री एवं जितेन्द्र जटिया का विशेष योगदान रहा एवं वनपाल नारायण कटारा ने आगंतुओ का आभार व्यक्त किया।

- रतलाम में जनजातीय गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन, मंत्री चेतन्य काश्यप बोले– उनके विचारों से प्रेरणा लेकर समाज के उत्थान के लिए करें कार्य
151वीं जयंती पर सागोद रोड स्थित बिरसा मुंडा चौराहे पर हुआ समारोह, जनजातीय संस्कृति की झलक के साथ बच्चों ने दी आकर्षक प्रस्तुतियां रतलाम। भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर रविवार को जनजातीय गौरव दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सागोद रोड स्थित भील धर्मशाला के समीप… Read more: रतलाम में जनजातीय गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन, मंत्री चेतन्य काश्यप बोले– उनके विचारों से प्रेरणा लेकर समाज के उत्थान के लिए करें कार्य - मंदसौर जिला क्राइम बुलेटिन: बोलेरो से कुचलकर हत्या की कोशिश, युवती के अपहरण का मामला दर्ज; सट्टेबाजों और अवैध शराब कारोबारियों पर पुलिस की कार्रवाई
मंदसौर। मंदसौर जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हत्या के प्रयास, युवती के अपहरण, सट्टेबाजी, अवैध शराब बिक्री, मारपीट और सड़क दुर्घटनाओं के मामले सामने आए हैं। शामगढ़ में पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों को बोलेरो… Read more: मंदसौर जिला क्राइम बुलेटिन: बोलेरो से कुचलकर हत्या की कोशिश, युवती के अपहरण का मामला दर्ज; सट्टेबाजों और अवैध शराब कारोबारियों पर पुलिस की कार्रवाई - सैलाना में श्री महालक्ष्मी मंदिर पर छप्पन भोग का आयोजन, महाआरती के बाद श्रद्धालुओं ने ग्रहण की महाप्रसादी
सैलाना। नगर के श्री महालक्ष्मी मंदिर में शनिवार को छप्पन भोग एवं अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। धार्मिक परंपराओं के अनुरूप मंदिर में विशेष सजावट की गई और श्री महालक्ष्मीजी को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। महोत्सव के अवसर पर शाम 4 बजे विधि-विधान के साथ महाआरती हुई। आरती में श्रद्धालुओं… Read more: सैलाना में श्री महालक्ष्मी मंदिर पर छप्पन भोग का आयोजन, महाआरती के बाद श्रद्धालुओं ने ग्रहण की महाप्रसादी - उज्जैन में फर्जी नामांतरण मामले में बड़ा फैसला: तत्कालीन तहसीलदार नित्यानंद पाण्डेय समेत तीन को 3-3 साल की सजा
ताजपुर और बकानिया की कृषि भूमि के नामांतरण में की गई थी अनियमितता, विशेष न्यायालय ने लगाया कुल 1.35 लाख रुपए का अर्थदंड उज्जैन। पद का दुरुपयोग कर अपात्र लोगों को कृषि भूमि का भू–स्वामी बनाने और शासन को राजस्व की हानि पहुंचाने के दो पुराने मामलों में विशेष न्यायालय (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) ने… Read more: उज्जैन में फर्जी नामांतरण मामले में बड़ा फैसला: तत्कालीन तहसीलदार नित्यानंद पाण्डेय समेत तीन को 3-3 साल की सजा - स्वर्गीय अश्विनी शर्मा की स्मृति में रेलवे स्टेशन पर लगा स्वास्थ्य शिविर, पद्मश्री डॉ. लीला जोशी ने की सहभागिता
रतलाम। विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर स्वर्गीय अश्विनी शर्मा की स्मृति में शनिवार को रतलाम रेलवे स्टेशन पर ब्लड शुगर जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। हर वर्ष आयोजित होने वाली इस सेवा परंपरा को जारी रखते हुए शिविर में यात्रियों एवं आम नागरिकों को मधुमेह के प्रति जागरूक किया गया।… Read more: स्वर्गीय अश्विनी शर्मा की स्मृति में रेलवे स्टेशन पर लगा स्वास्थ्य शिविर, पद्मश्री डॉ. लीला जोशी ने की सहभागिता






