Skip to main content

MP Headlines

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय की पुनः नियुक्ति से कार्यकर्ताओं मे उल्लास

जिला कार्यालय मे दिनभर हुआ स्वागत व सम्मान

रतलाम 14 जनवरी 2025/ भारतीय जना पार्टी के जिलाध्यक्ष के पद पर प्रदीप उपाध्याय की पुनः नियुक्ति होते ही कार्यकर्ताओं मे हर्ष छा गया। पैलेस रोड़ स्थित जिला भाजपा कार्यालय मे दिनभर कार्यकर्ता का ताता लगा रहा। श्री उपाध्याय का स्वागत सम्मान कर सबने  एक दूसरे का मुह मीठा कराया।

जिला कार्यालय मे महापौर प्रहलाद पटेल , रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई चन्द्रवंशी, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, पूर्व विधायक जितेंद्र गेहलोत, संगीता चारेल, जनपद अध्यक्ष कैलाशी  बाई चारेल सहित भाजपा के जिला पदाधिकारी , मंडल अध्यक्ष , मंडल प्रतिनिधि , मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने श्री उपाध्याय का स्वागत किया|  इस दौरान कार्यालय के बाहर जोरदार आतिशबाजी भी की गई।देर रात तक स्वागत का सिलसिला जारी रहा |

MP Headlines
Author: MP Headlines