Skip to main content

MP Headlines

सैलाना क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारीयों ने जिला भाजपा अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय को दी बधाई

सैलाना। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय को पुनः जिला अध्यक्ष पद प्राप्ति पर सैलाना नगर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ी वही बधाई देने सैलाना नगर के भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी गण निरंतर रतलाम पहुंच रहे एवं उन्हें पुष्प गुच्छ एवं पुष्माला से व मुँह मीठा कर स्वागत सत्कार किया जा रहा है।

बता दे कि जिला भाजपा की कमान एक बार फिर से पार्टी ने वर्तमान जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय पर पुनः विश्वास करते हुए जिला अध्यक्ष का दायित्व सौंपा है। वे भाजपा के पहले नेता है, जिन्हें एक वर्ष में दूसरी बार जिलाध्यक्ष बनाया गया हैं। उपाध्याय ने सैलाना क्षेत्र से आए सभी पदाधिकारी भाजपा कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। और कहा कि पार्टी को मज़बूत करे जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुचाये।

नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष उपाध्याय ने कार्यकर्ताओ को बताया कि पहली प्राथमिकता जिला कार्यकारिणी बनाना है। पिछली बार चुनाव व अन्य व्यस्तता के चलते नहीं बन पाई थी। अब जल्द ही कार्यकारिणी का गठन कर लिया जाएगा। सभी विधानसभाओं से पदाधिकारी बनाए जाएंगे। बतादे की जिला अध्यक्ष के सामने सबसे बड़ी चुनौती सैलाना विधानसभा में पार्टी को मजबूत करके जीत दिलाने की भी है।

MP Headlines
Author: MP Headlines