Skip to main content

MP Headlines

नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष ने जताया मुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष का आभार

रतलाम, 15 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने बुधवार को भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा से मुलाकात की। उन्होंने भाजपा नेतृत्व द्वारा पुनः जिलाध्यक्ष का दायित्व दिए जाने पर मुख्यमंत्री एवं प्रदेशाध्यक्ष का आभार जताया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं प्रदेशाध्यक्ष श्री शर्मा ने दोबारा जिलाध्यक्ष बनने पर श्री उपाध्याय को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी। यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने दी।

MP Headlines
Author: MP Headlines