Skip to main content

MP Headlines

दीपक गोयर अखिल भारतीय वाल्मीकि महापंचायत के जिला अध्यक्ष नियुक्त

सैलाना। अखिल भारतीय वाल्मीकि महापंचायत के राष्ट्रीय सचिव व प्रभारी मध्य प्रदेश अध्यक्ष राहुल निधाने के अनुमोदन तथा सुरेंद्र कुमार लोहट, संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय वाल्मीकि महापंचायत अनुमति एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामसेवक कटारे के अनुशंसा पर अनिल कराडे प्रदेश अध्यक्ष द्वारा दीपक गोयर पिता रामलाल गोयर निवास स्थान अंबेडकर मार्ग सैलाना को अखिल भारतीय वाल्मीकि महापंचायत में रतलाम जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया।

जिला अध्यक्ष दीपक गोयर संगठन के नियमावली को ध्यान में रखते हुए संगठन के हित में तथा मध्य प्रदेश में राहुल निधाने से चर्चा करते हुए संगठन का विस्तार करेंगे। अखिल भारतीय वाल्मीकि महापंचायत जिला अध्यक्ष दीपक गोयर को समस्त वाल्मीकि समाज ने बधाई दी।

MP Headlines
Author: MP Headlines