Skip to main content

MP Headlines

सैलाना नपं के भाजपा पार्षदों द्वारा जिला भाजपा अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय का निवास पहुँच कर किया स्वागत

सैलाना। गत दिनों रतलाम जिले के भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय को पुनः जिला अध्यक्ष बनने पर सैलाना नगर परिषद के पार्षदों द्वारा जिला अध्यक्ष उपाध्याय के निवास कार्यालय पहुंचे जहा सैलाना नगर के  पार्षद हेमलता धभाई, विशाल धभाई, कुलदीप कुमावत, मुकेश पटेल, पार्षद आशा कसेरा, किशोर कसेरा (भाजपा जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा), चंदा दिनेश पारगी, रवि कसेरा सहित भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पमाला से स्वागत अभिनंदन कर शुभकामनाएं बधाई प्रदान की गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष उपाध्याय से भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष उपाध्याय द्वारा सैलाना नगर के भाजपा पार्षदों द्वारा स्वागत अभिनंदन पर धन्यवाद ज्ञापित किया।

MP Headlines
Author: MP Headlines