Skip to main content

MP Headlines

भाजपा द्वारा संविधान गौरव अभियान के तहत मेरा संविधान मेरा स्वाभिमान कार्यक्रम आयोजित

सैलाना। भाजपा सैलाना-शिवगढ़ मंडल के अंतर्गत सैलाना नगर के वार्ड क्रमांक 8 में मेरा संविधान मेरा स्वाभिमान कार्यक्रम किया गया जिसमें भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर, पूर्व मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र जायसवाल, वार्ड पार्षद चंदा दिनेश पारगी की उपस्थिति में किया गया। मंडल महामंत्री अंबिका पाटीदार द्वारा संविधान उद्देशिका का वाचन किया गया। 

पूर्व मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र जायसवाल ने संविधान की स्थापना से लेकर आज तक भाजपा द्वारा संविधान के हित में किए गए कार्यों का उल्लेख किया तथा संविधान की असल में रक्षा करने का काम भाजपा सरकार द्वारा किया गया है, जबकि कांग्रेस ने संविधान के साथ हमेशा खिलवाड़ किया है और राजनीतिक फायदा उठाने की लालसा हमेशा रखी। कार्यक्रम में ललित चंडालिया मंडल उपाध्यक्ष गोपाल जाट, अनोखीलाल पाटीदार, पार्षद प्रतिनिधि दिनेश पारगी तथा वार्ड  निवासी माताएं बहने उपस्थित रही।

MP Headlines
Author: MP Headlines