Skip to main content

MP Headlines

सैलाना अनुविभागीय अधिकारी मनीष जैन को उत्कृष्ट कार्य करने पर मंत्री चेतन्य काश्यप ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

रतलाम जिले के सैलाना को गौरवान्वित करते हुए अनुविभागीय अधिकारी मनीष जैन को उत्कृष्ट कार्य करने पर मंत्री काश्यप ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

सैलाना/रतलाम। लोकतंत्र के महापर्व पर 76 वे गणतंत्र दिवस 26 जनवरी  पर मुख्य समारोह रतलाम के नेहरू स्टेडियम पोलो ग्राउंड पर आयोजित किया गया।

आयोजित कार्यक्रम में  रतलाम जिला प्रशासन की ओर से सैलाना अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) व अनुविभागीय दंडाधिकारी सैलाना मनीष कुमार जैन को कानून व्यवस्था एवं राजस्व विभाग संबंधी उत्कृष्ट कार्य करने के पर मध्यप्रदेश शासन के उद्योग मंत्री चैतन्य काश्यप ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

जैन ने लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में सैलाना विधानसभा में प्रदेश में सर्वाधिक मतदान कराकर पूरी विधानसभा को गौरवान्वित किया था। एसडीएम सैलाना को सम्मान मिलने से सैलाना वासियों में खुशी का माहौल है। उन्होंने हर्ष व्यक्त किया है। इस दौरान जिला कलेक्टर राजेश बाथम, जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सहित बड़ी संख्या में प्रशासनीक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

MP Headlines
Author: MP Headlines