Skip to main content

MP Headlines

पिट्टू वेस्ट जोन प्रतियोगिता में भरत मईड़ा व काली खराड़ी का चयन

सैलाना। वेस्ट जोन प्रतियोगिता में चयन पर प्राचार्य ने दी बधाई सैलाना। शासकीय महाविद्यालय सैलाना के दो विद्यार्थियों भरत मईड़ा व काली खराड़ी को प्राचार्य डॉ. एस सी जैन ने पिट्टू वेस्ट जोन प्रतियोगिता  में चयन होने पर शुभकामनाएं दी।

क्रीड़ा अधिकारी रक्षा यादव  ने जानकारी देते हुए बताया कि इन दोनों विद्यार्थियों ने इंदौर में राज्य स्तरीय पिट्टू प्रतियोगिता में विक्रम विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व कर जीत हासिल की थी।  लौटने पर महाविद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए आगामी प्रतियोगिता के लिए इन्हें शुभकामनाएं दी।

MP Headlines
Author: MP Headlines