Skip to main content

MP Headlines

रेखा गुप्ता बनी दिल्ली की मुख्यमंत्री, प्रवेश वर्मा, कपिल मिश्रा सहित 6 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

दिल्ली के रामलीला मैदान संपन्न हुआ शपथ ग्रहण समारोह

नई दिल्ली। शालीमार बाग से पहली विधायक बनीं रेखा गुप्ता ने गुरुवार को रामलीला मैदान में दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान छह कैबिनेट मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। सीएम रेखा गुप्ता के साथ प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविन्द्र इंद्रराज सिंह, कपिल मिश्रा और डॉ. पंकज कुमार सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली।

बता दें कि प्रवेश वर्मा नई दिल्ली, आशीष सूद जनकपुरी, मनजिंदर सिंह सिरसा राजौरी गार्डन, रविंद्र इंद्राज बवाना, कपिल मिश्रा करावल नगर और डॉ. पंकज कुमार सिंह विकासपुरी विधानसभा सीट से विधायक हैं जो रेखा गुप्ता के कैबिनेट में शामिल किए गए हैं। इन विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है।

MP Headlines
Author: MP Headlines