सांसद अनीता नागर सिंह चौहान ने कहा आज का दिन ऐतिहासिक है नशे से दूर रहने एवं एक पौधा अवश्य लगाने की बात कही

सैलाना । रतलाम जिले के सैलाना विधानसभा में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगन शक्तिकरण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना विवाह समारोह जनपद पंचायत सैलाना द्वारा नगर के शासकीय बालक हायर सेकेंडरी स्कूल ग्राउंड पर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रतलाम झाबुआ सांसद अनीता नागर सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना विवाह समारोह में 277 जोड़े को अपना नए जीवन की शुरुआत पर आशीर्वाद प्रदान करने के पश्चात कहा कि इस बड़े मंच पर कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिला। आज के दिन 2 मार्च को ही मुझे भाजपा से टिकट मिला था। सांसद ने आज के दिन को एक ऐतिहासिक दिन माना।

सांसद ने डीजे एवं नशे से दूर रहने की बात कही, उन्होंने कहा कि आज आप मंगल परिणय सूत्र में बंध रहे हैं। इस यादगार में आप अपने घर खलियानों में एक पौधा अवश्य लगायें। सांसद ने कहां है कि आजकल नाबालिक बच्चे टू व्हीलर मोटरसाइकिल बड़ी स्पीड से चलाते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रही है। उन्होंने कहा है कि वाहन तेज गति से ना चलाये, हेलमेट का अवश्य प्रयोग करें।
सांसद अनीता नागर सिंह चौहान, जिला भाजपा अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, पूर्व विधायक संगीता चारेल, जनपद अध्यक्ष कैलाशी चारेल द्वारा सांकेतिक रूप से शासन द्वारा दी जाने वाली विवाह राशि के चेक वर वधु को प्रदान किये।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जिला महामंत्री संगीता चारेल, जिला जनपद उपाध्यक्ष केशु निनामा, जनपद पंचायत अध्यक्ष कैलाशी बाई चारेल, जिला पंचायत सदस्य चंपा चंदू मईडा, सैलाना मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर, सरवन मंडल अध्यक्ष भेरू सिंह निनामा, राजापुर माताजी मंडल अध्यक्ष कैलाश झोड़ियां, जनपद सदस्य लीला पडीहार, विधायक प्रतिनिधि विक्रम चारेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्याम धाकड़, महामंत्री अंबिका पाटीदार, अनुकूल सोनी, महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा राठौड़, ग्राम पंचायत सरवन सरपंच सम्भुडी बाई भाभर, पार्षद आशा – किशोर कसेरा, पार्षद विशाल धबाई, पार्षद हेमलता धबाई, पार्षद चंदा दिनेश पारगी, सुरेंद्र मेहता, जिला अध्यक्ष अजजा मोर्चा शंभू सिंह गणावा, एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सैलाना भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर एवं साथियों द्वारा सांसद अनीता नागर सिंह चौहान को स्मृति चिन्ह भेंट किया। विवाह संस्कार संपन्न गायत्री परिवार सैलाना पंडित सुनील तिवारी, कांतिलाल राठौर एवं समस्त गायत्री परिवार द्वारा कराया गया। कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी मनीष जैन, एसडीओपी नीलम बघेल, जनपद पंचायत सीईओ मालवीय, तहसीलदार कैलाश कन्नौज, सहायक सब इंस्पेक्टर शिवजी यादव, पंचायत सचिव तथा रोजगार सहायक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम संचालन डॉ. मुनीद्र दुबे किया।

Author: MP Headlines



