Skip to main content

MP Headlines

रंगपंचमी पर सैलाना में भी अवकाश की मांग

प्रति वर्ष रहता है रंग पंचमी पर अवकाश

सैलाना। रतलाम कलेक्टर राजेश बाथम ने 19 मार्च रंगपंचमी को रतलाम शहर, ग्रामीण, जावरा एवं आलोट में स्थानीय अवकाश घोषित का आदेश जारी किया है। जबकि सैलाना अनुभाग में कार्य दिवस घोषित किया हैं।  जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय अवकाश में इस बार सैलाना में रंगपंचमी का अवकाश नहीं रहेगा। कई बरसों में ऐसा पहली बार हुआ हैं।

सैलाना में रंगपंचमी जोर शोर से मनाई जाती हैं लेकिन फिर भी रंगपंचमी के पर्व पर सैलाना में कार्य दिवस घोषित किया हैं। मध्यप्रदेश शिक्षक महा संघ के जिला अध्यक्ष चरणसिंह चौधरी, आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के जिला महा सचिव राजेश स्वर्ण कार शासकीय अध्यापक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष मोहनसिंह सोलंकी, जिला महा सचिव ललित पांचाल ने जिला प्रशासन से मांग की है कि स्थानीय अवकाशों में रंगपंचमी पर्व पर सैलाना में भी अवकाश घोषित करे। ये पर्व सैलाना में भी पूरे उल्लास से मनाया जाता हैं। बड़ी संख्या में रतलाम और जावरा आदि स्थानों से सैलाना विकासखंड में कर्मचारी नौकरी करने आते हैं। ऐसी स्थिति में सबके लिए परेशानी खड़ी हो जायेगी। तुरंत रंगपंचमी का सैलाना में भी अवकाश दिया जाए। जैसा प्रति वर्ष दिया जाता रहा हैं।

MP Headlines
Author: MP Headlines