Skip to main content

MP Headlines

सैलाना जनपद अध्यक्ष ने किया जल गंगा सर्वधन अभियान का शुभारंभ

सैलाना। मध्यप्रदेश शासन व्दारा 30 मार्च से 30 जून 2025 तक चलने वाले जल गंगा सर्वधन अभियान का शुभारंभ ग्राम पंचायत पाटडी में नवीन परकोलेशन तालाब के भुमीपूजन के साथ मुख्य अतिथि श्रीमती कैलाशी चारेल जनपद अध्यक्ष, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री भेरूसिंह जी निनामा, श्री शंभुसिंह गणावा अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष व्दारा किया गया ।

अभियान के अंतर्गत जनपद सैलाना मे 5 अमृत सरोवर, 15 बडे तालाब, 100 से ज्यादा खेततालाब, 100 चैकडेम, सभी शासकिय कुपों पर रिचार्ज पीट आदी जल संरक्षण के  करने तथा पुराने प्रगतिरत कार्यो को पुर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथि व्दारा वर्तमान भुजल मे निरंतर कमी को देखते हुए अधिक से अधिक पानी रोकने के कार्य करने के लिए आव्हान किया गया। जल संरक्षण के कार्यो को व्यक्तिगत रूची लेकर करने तथा निजी भुमी पर भी सरंचनाओं के निर्माण की जानकारी दी गई।

सीईओ जनपद सैलाना व्दारा अभियान की विस्तृत रूपरेखा रखी गई । कार्यक्रम मे जनपद सदस्य श्री कालुसिंह खराड़ी, ग्राम पंचायत सरपंच , उपयंत्री श्री खले, एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या मे उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन एपीओ अभिसार हाड़ा व्दारा किया गया।

MP Headlines
Author: MP Headlines