MP Headlines

गणगौर तीज: पर नगर में आस्था, परंपरा और उल्लास का अनूठा संगम दिखा

सैलाना। नगर में गणगौर तीज का पर्व पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।  इस वर्ष, पूजा का आयोजन डॉक्टर सुशील  शर्मा के निवास पर हुआ, जहां बड़ी संख्या में सुहागिनों ने एकत्रित होकर पति की दीर्घायु और परिवार की समृद्धि की कामना की।

शाम होते ही नगर की गलियों में एक अलग ही रौनक देखने को मिली। पारंपरिक वेशभूषा में सजी-धजी महिलाओं और युवतियों ने पूरे उत्साह के साथ गणगौर माता की सवारी निकाली। भव्य चल समारोह में भक्तिभाव की अनूठी झलक देखने को मिली—चारों ओर पारंपरिक गीतों और भजनों की गूंज थी, तो वहीं मंगलगीतों की मिठास ने माहौल को और भी संगीतमय बना दिया।

जैसे-जैसे शोभायात्रा आगे बढ़ी, श्रद्धालु गणगौर माता के जयकारे लगाते रहे। महिलाओं ने नृत्य और गीतों के माध्यम से अपनी भक्ति प्रकट की। अंत में, विधिपूर्वक गणगौर माता को विदाई दी गई, और श्रद्धालु मंगलकामनाओं के साथ अपने-अपने घर लौटे।

गणगौर तीज का यह उत्सव न केवल आस्था और परंपरा का प्रतीक है, बल्कि यह नगर के सांस्कृतिक गौरव को भी जीवंत बनाए रखता है।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp