Skip to main content

MP Headlines

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया स्थापना दिवस

सैलाना। भाजपा के सैलाना शिवगढ़ मंडल अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक बूथ पर अपने घर पर पार्टी का  झंडा लगाया पंडित दीनदयाल उपाध्याय परिसर बस स्टैंड सैलाना पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति पर माल्यार्पण कर एक दूसरे को मिठाई खिलाई। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना से लेकर वर्तमान समय तक पार्टी की उपलब्धि पर व्याख्यान किया।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर, मंडल महामंत्री अंबिका पाटीदार, पार्षद मुकेश पाटीदार, विशाल धभाई,  कुलदीप कुमावत, चंदा दिनेश पारगी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष देवचंद पाटीदार, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पुष्पा सुनील राठौर, ललित कसेरा, सुरेंद्र मेहता, रवि शर्मा, नाथूलाल राठौड़, सुरेश पटवा, हिम्मत पाटीदार, सौरभ रांका, राजेंद्र सिसोदिया, वैभव पाटीदार, गोपाल पाटीदार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

MP Headlines
Author: MP Headlines