Skip to main content

MP Headlines

भाजपा जिला अध्यक्ष ने किया कार सेवकों का सम्मान

सैलाना। भाजपा के स्थापना दिवस पर चल रहे कार्यक्रम के अंतर्गत गांव चलो बस्ती चलो अभियान में सैलाना के मोती बंगला स्थित मांगलिक भवन  आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने नगर के कार सेवक संतोष धभाई अनिल मेहता रमेश बैरागी राजेंद्र भाटी कमल गुर्जर ओमप्रकाश मकवाना का शाल श्रीफल से सम्मान किया स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर ने दिया।

मंच पर पूर्व विधायक संगीता चारेल जनपद अध्यक्ष कैलाशी बाई चारेल पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष क्रांति जोशी  मोती निनामा उपस्थित रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि भाजपा की स्थापना सन 1980 में हुई जिसके प्रथम अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेई हुए उनके नेतृत्व में भाजपा का संगठन मजबूत हुआ। कार्यकर्ताओं के सतत प्रयास से आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व में अपना परचम लहरा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व के कारण कश्मीर में धारा 370 अयोध्या में प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर और वक्फ बोर्ड संविधान संशोधन जैसे बड़े काम हमारी सरकार ने किए हैं।

पूर्व मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र जायसवाल, नेता प्रतिपक्ष मुकेश पाटीदार, पार्षद विशाल धभाई, कुलदीप कुमावत,  किशोर कसेरा, दिनेश पारगी प्रदीप शर्मा, सुरेंद्र मेहता, ललित चंडालिया, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पुष्पा सुनील राठौर, गोपाल जाट, नाथूलाल राठौर, दिलीप गोड, बालाराम कसेरा, भेरूलाल कुमावत, विश्राम पडियार, सौरभ राका, सोनू जाट, नागजी भगोरा सहीत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री अंबिका पाटीदार ने किया, आभार रवि शर्मा ने माना।

MP Headlines
Author: MP Headlines