Skip to main content

MP Headlines

सेंट्रल बैंक के हितेश बारिया और रजक नागवंशी को स्थानांतरण पर दी बिदाई

सैलाना। सेन्ट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक हितेश बारिया और उप प्रबंधक रजक नागवंशी के स्थानांतरण पर बैंक के ग्राहक परिवार ने बिदाई समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में कृषि उपज मंडी सचिव रस्सू वसुनिया मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि अधिकारी की कार्यप्रणाली और निष्ठा ही उसकी सेवा की पहचान होती है। आमजन के प्रति उसका व्यवहार लंबे समय तक याद रखा जाता है।

वरिष्ठ एडवोकेट अरविंद मुरेरा और समाजसेवी काटन व्यापारी अशोक चंडालिया ने हितेश बारिया का सम्मान किया। उन्होंने ग्राहकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण की सराहना की। कार्यक्रम को विपिन कसेरा और पत्रकार संजय शर्मा ने भी संबोधित किया। उन्होंने दोनों अधिकारियों की कार्यशैली की प्रशंसा की।

समारोह में अमित नरानिया, अशोक पाटीदार, जितेंद्र रांका, अनिल कसेरा, गोपाल कसेरा, लखन चंदेल, चिराग चंडालिया, कृषि उपज मंडी के लेखापाल जीवनलाल मईडा, जितेंद्र भील, हेमंत कुमावत, वासुदेव पाटीदार, विजय शर्मा, नितेश राठौर, अकरम खान और जगदीश खराड़ी मौजूद रहे।

 

MP Headlines
Author: MP Headlines