Skip to main content

MP Headlines

सैलाना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई

सैलाना। सैलाना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने वार्ड क्रमांक 10 अयोध्या बस्ती में भाजपा कार्यकर्ता गोपाल चौहान के निवास स्थान पर संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण किया मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर ने कहा कि भारत के लोकतंत्र की नींव संविधान है। और इस संविधान की बदौलत आज दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत मे है, जिसमें हर व्यक्ति को अभिव्यक्ति की आजादी है। किसी भी जाति वर्ग का व्यक्ति खुलकर अपनी बात रख सकता है। इसका हक संविधान देता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने संविधान को मजबूत करने का काम किया है, जिसके तहत हर गरीब वर्ग को सरकार की योजना का सीधे लाभ मिल रहा है।

भाजपा मंडल महामंत्री अंबिका पाटीदार ने संविधान उद्देशिका का वाचन किया। इस अवसर पर पार्षद विशाल धभाई, किशोर कसेरा, कुलदीप कुमावत, सुनील राठौर, नाथूलाल राठौर, ललित चंडालिया, लखन चंदेल, सागर कुमावत सहीत वार्ड निवासी उपस्थित रहे।

MP Headlines
Author: MP Headlines