Skip to main content

MP Headlines

रतलाम जिला के ग्राम पंचायत इटावा खुर्द सरपंच के 20,000 रू रिश्वत लेते हुए ट्रैप

रतलाम । दिनांक 15/04/25 को आवेदक विनोद डाबी निवासी ग्राम बिंजाखेड़ी तहसील व जिला रतलाम द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय लोकायुक्त उज्जैन श्री अनिल विश्वकर्मा को शिकायत आवेदन पत्र देकर शिकायत की थी कि उसकी मां सुगन बाई के नाम से प्रधानमंत्री आवास स्वीकृति की दूसरी किस्त अपनी मां के खाते में डलवाने के लिए आवेदक, घनश्याम कुमावत, सरपंच ग्राम पंचायत इटावा खुर्द से मिला तो उसके द्वारा आवेदक से 20 हज़ार रिश्वत की मांग की गई ।

शिकायत पर प्रारंभिक कार्यवाही की जाकर घनश्याम कुमावत, सरपंच ग्राम पंचायत इटावा खुर्द द्वारा आवेदक से 20 हजार रुपए की मांग प्रमाणित पाई गई। प्रारम्भिक कार्यवाही उपरांत आज दिनांक 17/04/25 को ट्रैप आयोजित कर आरोपी घनश्याम कुमावत, सरपंच ग्राम पंचायत इटावा खुर्द को आवेदक से 20,000/- रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है ।

लोकायुक्त टीम- डीएसपी दिनेश पटेल , निरीक्षक हीना डावर, आरक्षक इसरार, प्र.आर. हितेश ललावत, अनिल अटोलिया, श्याम शर्मा व नेहा मिश्रा।
टीम लोकायुक्त उज्जैन की आरोपी सरपंच के निवास पर कार्यवाही जारी है।

MP Headlines
Author: MP Headlines