Skip to main content

MP Headlines

विश्व पर्यावरण दिवस पर अपना घर बालगृह में हुआ योग अभ्यास का आयोजन

मंदसौर 5 जून 25/ जिला आयुष अधिकारी डॉ धनोतिया द्वारा बताया गया कि, आज विश्व पर्यावरण दिवस पर अपना घर बालगृह में योग अभ्यास गतिविधि और लाभ के साथ किशोरी बालिकाओं को कुपोषण और व्यक्तिगत स्वच्छता के कारण, बचाव आदि के बारे मे जानकारी दी गई।

आयुष विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और अपना घर का स्टॉफ, बालिकाओं सहित लगभग 50 लोगों ने योग अभ्यास किया। इस दौरान बालिका गृह में मीठा नीम, सहजन (मूंगा) के पौधे का रोपण भी किया गया।

MP Headlines
Author: MP Headlines