Skip to main content

MP Headlines

एक पेड माँ के नाम अभियान के तहत वन परिक्षेत्र शिवगढ स्थित भेडली ग्राम में प्रशासनिक टीम के साथ बरगद, पीपल,नीम के पौधे रोपे

सैलाना। विश्व पर्यावरण के तहत अनु विभागिय  अधिकारी मनीष जैन, जनपद पंचायत क्षेत्र के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोवर्धन लाल मालवीय  एवं प्रशासनिक टीम कर्मचारियों  की उपस्थिति में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड माँ के नाम अभियान के तहत वन परिक्षेत्र शिवगढ स्थित भेडली ग्राम में प्रशासनिक टीम के साथ बरगद, पीपल, नीम इत्यादि का पौधारोपण किया। इस कार्य में हार्टफुलनेस संस्था का विशेष मार्गदर्शन और योगदान रहा। 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ’एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान अंतर्गत पर्यावरण सरंक्षण के साथ साथ माँ औैर मातृ भूमि के सम्मान में एक पेड़ लगाकर हमारी हरी भरी धरा को ओर हरा भरा बनाना है, पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना जरूरी हैं। ये पौधे ही जीवन धारा को बनाए रखने हेतु पर्यावरण में सैकड़ों सालों तक ऑक्सीजन छोड़ते हैं।“

व्यापारी एसोसिएशन अध्यक्ष के साथपुलिस थाना परिसर में  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया गया पौधारोपण ।
अनुविधागीय अधिकारी पुलिस नीलम बघेल ,  व्यापारी संघ अध्यक्ष इंद्रेश चंडालिया उप निरीक्षक .आर.पी.सारस्वत,  आरक्षक .फकीरचंद सोलंकी थाना सैलाना, Asi बृजराज सिंह भदोरिया,आर शौकीन धाकड़, आर.दीपेश बैरागी एसडीओपी कार्यालय सैलाना ने पौधारोपण किया। परिसर के अंदर फलों के पौधे  जिसमें आंवला , जामुन,  आम  के पौधे  लगाए गए ।

MP Headlines
Author: MP Headlines