Skip to main content

MP Headlines

नव प्रवेशी बच्चों को गुलाल लगाकर पुष्प माला पहनाई व नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण किया

सैलाना।  नांदलेटा उत्साह के साथ मनाया ” प्रवेश उत्सव”पीएम श्री एकीकृत शासकीय हाई स्कूल नांदलेटा  में बड़े उत्साह के साथ प्रवेश उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत  नांदलेटा के सरपंच प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह सिसोदिया ,सचिव गिरधारी लाल गहलोत , पालकगण एवं स्टाफ सदस्यों की उपस्थिति रही।

अतिथियों द्वारा नव प्रवेशी बच्चों को गुलाल लगाकर पुष्प माला पहनाई तथा नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक का वितरण किया गया। इस अवसर पर शासन द्वारा यहां “21वीं सदी कौशल शिक्षा अंतर्गत “डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड “2 वर्षीय पाठ्यक्रम का शुभ आरंभ भी किया गया। शासन की योजनाएं एवं शाला की गतिविधियों के बारे में प्राचार्य विट्ठल लाल बुज
द्वारा विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन राकेश गुप्ता द्वारा किया गया, आभार व्यक्त राघवेंद्र शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम पश्चात बच्चों को विशेष भोज कराया गया।

MP Headlines
Author: MP Headlines