Skip to main content

MP Headlines

सैलाना विधायक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विभागीय समीक्षा बैठक ली

सैलाना। रतलाम जिले के सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैलाना में विभागीय समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में विकासखंड प्रभारी मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जितेंद्र जायसवाल ने विधायक डोडियार का स्वागत किया और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी।

बैठक के मुख्य बिंदुओ पर चर्चा की:

विधायक कमलेश्वर डोडियार ने आशा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया और जमीनी स्तर पर जुड़ी समस्याओं और उनके निराकरण पर चर्चा की। डॉ. जितेंद्र रायकवार ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं के 56 कार्य होते हैं। विधायक ने सैलाना अस्पताल की समस्याओं की जानकारी ली और शासन स्तर से निराकरण का आश्वासन दिया। विधायक कमलेश्वर डोडियार की इस पहल से सैलाना के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उम्मीद है।

बैठक में उपस्थित अधिकारी:

बैठक में बीई कैलाश यादव, आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश कटारा, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर धन सिंह रावत, ब्लॉक कम्युनिटी मोबिलाइजर श्रीमती रेखा गढ़,  सरिता जाधव सिस्टर और इंदिरा सिस्टर उपस्थित थे

MP Headlines
Author: MP Headlines