Skip to main content

MP Headlines

सैलाना में तिरंगा रैली का आयोजन, एसडीएम मनीष जैन ने किया नेतृत्व

सैलाना। रतलाम जिले के सैलाना नगर में आज आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का नेतृत्व एसडीएम मनीष जैन ने किया।

तिरंगा रैली में नगर के शैक्षणिक जगत के बीईओ संजय नारमदेव, सांदीपनी स्कूल बायपास के प्राचार्य गिरीश सारस्वत, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य वीरेंद्र मिन्डा, बीईई कैलाश यादव, प्रोफेसर सौरभ इ लाल, कन्या शाला प्राचार्य सुनिता छजलाणी सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। राजस्व विभाग और शासकीय विभाग ने शिरकत की।

रैली का मार्ग

तिरंगा रैली सैलाना के प्राचीन घंटाघर चौराहे से प्रारंभ हुई,जो नगर के सदर बाजार, पैलेस चौराया, शेख जी मोहल्ला, देवरी मोहल्ला होते हुए सैलाना बस स्टैंड पहुंची। इस दौरान रैली में शामिल लोगों ने तिरंगा हाथों में लेकर और देशभक्ति गीतों के साथ मार्च किया।

राष्ट्र के प्रति ली शपथ

सैलाना बस स्टैंड पर अनुविभागीय अधिकारी मनीष जैन द्वारा सभी को राष्ट्रीय तिरंगा और राष्ट्र के प्रति शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी राष्ट्रीय एकता और अखंडता का प्रतीक है और हमें इसके प्रति सम्मान प्रकट करना चाहिए।

एसडीएम मनीष जैन ने इस रैली का नेतृत्व किया और लोगों को देशभक्ति की भावना के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा रैली का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रकट करना है।

MP Headlines
Author: MP Headlines