Skip to main content

MP Headlines

कृषि मंडी क्षेत्र सरवन के व्यापारियों द्वारा नवागत सचिव भयड़िया का समारोह पुर्वक सम्मान किया।

सैलाना/सरवन। सैलाना कृषि उपज मंडी समिति के नवागत सचिव रूमान सिंह भयड़िया का सम्मान समारोह का आयोजन व्यापारी संघ के अध्यक्ष इंद्रेश चण्डालिया की अध्यक्षता में किया गया।

सरवन स्थित जिनिंग फैक्ट्री में आयोजित सम्मान समारोह में वरिष्ठ व्यापारी  द्वारका धुत, ओंकारलाल कसेरा, नरेंद्र तापड़िया राजेश गैलड़ा द्वारा नवागत सचिव का पुष्प माला से स्वागत किया गया। व्यापारी दीपक कसेरा, मनीष धुत, द्वारा साफ़ा बांधकर मंडी सचिव एवं व्यापारी संघ के अध्यक्ष का सम्मान किया गया।

इसके पश्चात सचिव रूमान सिंह ने अपने स्वागत एवं सम्मान के प्रत्युत्तर में कहा कि व्यापारी सही तोल और उचित मोल किसानों को दे ओर क्षेत्र में निडर होकर अपना व्यवसाय करे उन्हें कोई प्रशासनिक समस्या नहीं होगी।

व्यापारी अपना व्यवसाय ईमानदारी से करे और क्षेत्र के विकास में अपना योगदान दे।आपकी समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहूंगा। इस अवसर पर व्यापारी संघ अध्यक्ष द्वारा भी संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन दीपक कसेरा ने किया एवं आभार नरेंद्र तापड़िया ने व्यक्त किया।

MP Headlines
Author: MP Headlines