Skip to main content

MP Headlines

शनिवार रात शिप्रा में गिरी कार , कार में सवार टीआई का शव मिला, एसआई व महिला कांस्टेबल की तलाश जारी

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में शनिवार 6 सितंबर को देर रात बड़ा हादसा हो गया। बड़नगर रोड पर बने शिप्रा नदी के बड़े पुल से एक सफेद कार नदी में गिर गई। कार चक्रतीर्थ से कार्तिक मेला मैदान की ओर जा रही थी।

रविवार सुबह सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस को शिप्रा नदी में कार गिरने से लापता हुए तीन पुलिसकर्मियों में से थाना प्रभारी का शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं, लापता एएसआई व महिला आरक्षक की तलाश की जा रही है। नदी से जो शव बरामद हुए हैं उनकी पहचान उन्हेल थाना प्रभारी अशोक शर्मा  के रूप में हुई है।

शनिवार रात को शिप्रा नदी के बड़े पुल से एक कार असंतुलित होकर नीचे पानी में गिर गई थी। इसके बाद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस, नगर निगम, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, होमगार्ड और स्थानीय गोताखोरों की टीम कार और उसमें फंसे लोगों की तलाश मे जुट गई। रात करीब नौ बजे से शुरू हुए रेस्क्यू ऑपरेशन में देर रात तक पुलिस को सफलता नहीं मिली। रविवार सुबह छह बजे एक बार फिर रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। इस दौरान पुलिस को भैरवगढ़ क्षेत्र में नदी में एक शव होने की सूचना मिली।

पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को नदी के बाहर निकाला, जो उन्हेल के थाना प्रभारी अशोक शर्मा का था। इस दौरान पुलिस को पता चला कि जो कार नदी में गिरी थी वह  पुलिसकर्मी की ही थी। कार में थाना प्रभारी अशोक शर्मा के साथ सब-इंस्पेक्टर मदनलाल निनामा और महिला आरक्षक आरती पाल भी सवार थे।

सब इंस्पेक्टर मदनलाल निनामा सैलाना क्षेत्र के ग्राम ताराघाटी के निवासी थे। वर्तमान निवास बावड़ी मोहल्ला सैलाना के है।

MP Headlines
Author: MP Headlines