भाजपा सेना के जवान व किसान की सरकार -मुख्यमंत्री मोहन यादव
- किसान चौपाल मे किसानो से संवाद किया
- सोयाबीन की नष्ट फसल को देखा
सैलाना। रतलाम जिले के सैलाना क्षेत्र मे अतिवृष्टि से खरीफ फसल को हुई नुकसानी को अपनी आँखो से देखने व किसानो को आश्वस्त करने मुख्यमंत्री डा मोहन यादव शुक्रवार दोपहर आए। इस दौरान उन्होने गांव करिया मे किसान चौपाल मे किसानो से संवाद भी किया। गांव मे पहुंचने से पूर्व उन्होंने सैलाना व करिया मे सोयाबीन की नष्ट फसल को देखा।

चौपाल को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री यादव ने कंहा की भाजपा सरकार किसानो की सरकार है अतिवृष्टि से नुकसानी को लेकर उन्होने उपस्थित किसानो को आश्वस्त किया की कलेक्टर पुरे जिले की रिपोर्ट एक सप्ताह मे देंगे। नुकसानी पर किसानो को राहत राशि जरूर मिलेंगी। अपने सम्बोधन मे केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किसानो को दी जा रही किसान सम्मान निधि, बहनों को लाड़ली बहना योजना के लाभ का जिक्र करते हुए कंहा कि हमने अगले वर्ष किसानो से 2600 रूपये क्विंटल गेहूं खरीदा था इस वर्ष 2700 रूपये खरीदेंगे।

अपने बीस मिनिट के सम्बोधन मे मुख्यमंत्री ने कांग्रेस द्वारा महिला के शराब पिने वाली बात पर कटाक्ष करते हुए कंहा की एक और कांग्रेस का महिलाओ को लेकर रवेया देख रहे हो वही भाजपा जिसने कश्मीर मे शहीद हुए लोगो का सेना द्वारा सिंदूर अभियान चलाकर दिखाया, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने बेगुनाह महिलाओ का सिंदूर उजाड़ने वाले पाकिस्तान परस्त आतंकियों के जघन्य अपराध पर पाकिस्तान को अपनी औकाद दिखाई।

कार्यक्रम के दौरान अयाना धामेड़ी सड़क बनाने की घोषणा भी की। अपने सम्बोधन से पूर्व मुख्यमंत्री सीधे जनता के बीच पहुंचे जंहा नष्ट फसल लेकर खड़े किसानो की फसल को देखा इस दौरान समस्या लेकर आए पत्र प्राप्त कर किसानो को नष्ट फसल का समुचित सर्वेक्षण करने का भरोसा दिलाते हुए राहत राशि देने का भरोसा दिया। नुकसानी नुकसानी की आवाज सुनकर मुख्यमंत्री ने मंच पर पुनः कलेक्टर को उपस्थित जनो के समक्ष सर्वेक्षण मे कोताही नहीं बरतने का निर्देश भी दिया।
कार्यक्रम के दौरान उन्होने कहा कि आज किसानों के समक्ष आई विपदा की घड़ी मे मुख्यमंत्री अपना स्वागत नहीं करवाएंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री विजय शाह भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जावरा विधायक राजेंद्र पांडे, महापौर प्रहलाद पटेल पूर्व विधायक संगीता चारेल मंडल अध्यक्ष पंकज राठौड़ कलेक्टर राजेश बाथम एसपी अमित कुमार करिया के उपसरपंच देवीलाल धबाई सहित पार्टी पदाधिकारी व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
प्रेस के माध्यम से गेहलोत ने की मुआवजा प्रदान करने की बात
सैलाना विधानसभा के पूर्व विधायक, ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष विजय गेहलोत ने कहा मा. मुख्यमंत्री जी के सैलाना विधानसभा क्षेत्र में आगमन पर आपका स्वागत है। आज हमारे आदिवासी किसान अन्नदाता की तरफ भी देखने की जरूरत है, हमारे आदिवासी किसान परेशान हैं।
आज उनके छोटे-छोटे खेतों में जल भराव के कारण फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है।में आपसे आग्रह करना चाहता हूं कि हमारे आदिवासी किसान के साथ छलावा ना हो।
मोहन यादव जी आप किसान भाइयों की पीड़ा को समझकर संकट के इस दौर में तत्काल आवश्यक निर्णय लेकर किसान की हरसंभव मदद करें। उन्हें शीघ्र ही मुआवजा प्रदान किया जावें।

Author: MP Headlines



